मेधावी छात्र-छात्राओं को उपायुक्त ने किया सम्मानित

उपायुक्त रवि आनंद ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

चतरा. समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. उपायुक्त रवि आनंद ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन व निरंतर प्रयास का परिणाम होती है. उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रह कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. जानकारी दी गयी कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में 17577 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें 16031 विद्यार्थी सफल हुए. जिले का मैट्रिक में 91.20 प्रतिशत रिजल्ट रहा. वहीं इंटर कला में 8787 में से 8420, कॉमर्स में 138 में से 134 व विज्ञान संकाय में 2985 में से 2454 विद्यार्थी सफल हुए. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार, डीइओ दिनेश कुमार मिश्र, डीएसई रामजी कुमार, डीपीआरओ शकील अहमद समेत कई उपस्थित थे.

कोयला लदा हाइवा पलटा, बाल-बाल बचा चालक

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के बांय मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह कोयला लदा एक हाइवा पलट गया. इस घटना में हाइवा चालक बाल-बाल बचा़ हालांकि दुर्घटना से वन विभाग द्वारा लगाये गये कई पेड़ व सुरक्षा के लिए लगायी गयी जालियां क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया गया कि हाइवा टंडवा से कोयला लेकर कटकमसांडी रेलवे स्टेशन डंप करने जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >