मयूरहंड में स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का रंग, जानें कहां-कहां फहराया गया तिरंगा

मयूरहंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए.

मयूरहंड. सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत के साथ ध्वजारोहण किया गया. लोगों ने शान से तिरंगे को सलामी दी. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मिकी देवी, शहीद स्मारक में बीडीओ मनीष कुमार, थाना कार्यालय में थाना प्रभारी राहुल दुबे और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया.

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन पूर्णिमा कुमारी, स्वामी विवेकानंद प्लस टू विद्यालय में प्राचार्य राजेंद्र कुमार दास, मयूरहंड पंचायत सचिवालय में मुखिया मृदुला देवी, पैक्स कार्यालय में कार्यकारी पैक्स अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, झारखंड पब्लिक स्कूल में प्राचार्य रेणु देवी, मॉडर्न ऐज पब्लिक स्कूल में सेक्रेट्री प्रदीप राणा, ज्योति निकेतन विद्यालय में डायरेक्टर अनिल कुमार भारती, प्रोग्रेसिव उच्य विद्यालय में डायरेक्टर मनान अंसारी, सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में प्राचार्य रामफल कुमार समेत सभी पंचायत सचिवालयों में मुखिया ने ध्वजारोहण किया.

स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. जहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिका विद्यालय, प्लस टू विद्यालय समेत अन्य सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम व उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >