मयूरहंड में 17 अगस्त को क्या होगा खास? शहीद शक्ति सिंह की 10वीं शहादत दिवस पर ये होंगे कार्यक्रम

शहीद शक्ति सिंह के 10वें शहादत दिवस पर मयूरहंड में श्रद्धांजलि सभा और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

मयूरहंड. शहीद शक्ति सिंह की 10वीं शहादत दिवस आगामी 17 अगस्त, सोमवार को मयूरहंड स्थित उनकी स्मारक पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी जायेगी. कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. शहादत दिवस के अवसर पर शहीद शक्ति सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनकी स्मारक पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके बाद तिरंगा यात्रा भी निकाली जायेगी.

सांसद-विधायक समेत कई लोग होंगे शामिल

आयोजन समिति के अनुसार शहादत दिवस कार्यक्रम में सांसद, विधायक समेत क्षेत्र के कई प्रमुख बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान शहीद शक्ति सिंह के योगदान और उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी. आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है.

बालिकाएं प्रस्तुत करेंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम

शहादत दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और मॉडर्न ऐज पब्लिक स्कूल की बालिकाएं देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीद शक्ति सिंह को श्रद्धांजलि देने की अपील की है. समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >