कान्हाचट्टी. राजपुर थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. इसमें सीओ मनोज गोप व थाना प्रभारी संदीप कुमार उपस्थित थे. इस दौरान जमीन से संबंधित आठ मामले में आये. सभी मामलों में राजस्व उप निरीक्षक की निगरानी में दोनों पक्षों के कागजातों को देखा गया. दो मामलों का निष्पादन किया गया. शेष मामले का अगले थाना दिवस में निष्पादन कराया जायेगा. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
