मयूरहंड. ममता वाहन के चालक दिलीप कुमार पांडेय ने थाना में आवेदन देकर महूवरी गांव के तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है. चालक ने संगेश कुमार भुइयां समेत दो अन्य युवकों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा है कि रविवार की देर रात ममता वाहन से गर्भवती महिला को प्रसव कराने के लिए मयूरहंड पीएचसी अस्पताल पहुंच रहे थे. इसी दौरान अस्पताल गेट के पास तीन युवक बैठकर शराब पी रहे थे. पूछने पर तीनों ने रिवाल्वर दिखाते हुए मारपीट की. वहीं जान से मारने की धमकी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
