हवन व भंडारे के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन

यज्ञाचार्य अमित उपाध्याय द्वारा हवन कराया, जिसमें कई लोग शामिल हुए.

पत्थलगड्डा. नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी में चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमत, विश्वकर्मा प्राण-प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ का शनिवार को हवन के साथ समापन हो गया. यज्ञाचार्य अमित उपाध्याय द्वारा हवन कराया, जिसमें कई लोग शामिल हुए. यज्ञ पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया. स्थापित सभी कलश को बुध नदी स्थित घघरा दाह में प्रवाहित कर दिया गया. यज्ञ समिति की ओर से यज्ञाचार्य के साथ-साथ अन्य पंडितों को यथा संभव दान देकर विदाई दी गयी. यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों की भीड़ लगी रही. सुबह से ही लोग परिक्रमा करते नजर आये. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, प्रभा देवी, कृष्णदेव दांगी, आदित्य राणा, किरण देवी, भुवनेश्वर महतो, मनोज राणा, कुसुम देवी, विश्वजीत दांगी, रामा दांगी, युगेश्वर दांगी, सुरेश दांगी, केदार दांगी, राजेश दांगी, रामचंद्र दांगी, रघुवीर दांगी, गोपाल दांगी समेत अन्य ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >