कुंदा के युवक की आंध्रप्रदेश में मौत, गांव में मातम

बैलगड़ा गांव निवासी विजय गंझू (25) पिता-मन्नू गंझू की मौत शनिवार को आंध्रप्रदेश में हो गयी.

कुंदा. थाना क्षेत्र के बैलगड़ा गांव निवासी विजय गंझू (25) पिता-मन्नू गंझू की मौत शनिवार को आंध्रप्रदेश में बिजली पोल से गिर जाने से हो गयी.उसका शव गांव लाया जा रहा है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. पत्नी आशा देवी समेत परिवार के लोग घटना की सूचना मिलते ही बेसुध हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि विजय गंझू तीन साल से पीवीकेआर बिजली कंपनी में कार्य करता था. छह माह पूर्व ही गांव से काम करने अन्य साथियों के साथ आंध्रप्रदेश गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >