जितेंद्र तिवारी को मिला तिलका मांझी अवार्ड

यह सम्मान पर्यावरण जागरूकता व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया

चतरा. अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड द्वारा शुक्रवार को पत्थलगड्डा निवासी सह पर्यावरणविद कार्यकर्ता जितेंद्र तिवारी को तिलक मांझी अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया. श्री तिवारी अपने कार्यों के माध्यम से पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने, प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. यह सम्मान वन सचिव अबु बकर सिद्दकी, पीसीसीएफ संजीव कुमार, बोर्ड के चेयरमैन आइएफएस विश्वनाथ सहदेव, बोर्ड के सदस्य सचिव पीआर नायडु की उपस्थिति में दिया गया.

यात्री बस पलटी, सवारियों को लगी हल्की चोट

सिमरिया. सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित हुरनाली मोड़ के पास शुक्रवार को मुक्तेश्वरी नामक एसी यात्री बस (जेएच 02 बीभी 6940) अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस में सिर्फ चालक, उपचालक के अलावा चार-पांच लोग सवार थे, जिन्हें हल्की लगी है. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार, बस हजारीबाग से सिमरिया की ओर आ रही थी. इस दौरान हुरनाली मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क के बीचो-बीच पलट गयी, जिससे आवागमन बाधित हो गया. बस को हटाने के बाद आवागमन सामान्य हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >