चतरा. बाबा घाट स्थित मंदिर प्रांगण में गुरुवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी प्रमोद सिंह उपस्थित हुए. बैठक में झारखंड क्रांतिकारी छात्र मोर्चा का गठन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही पार्टी से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं व युवाओं को जोड़ने पर चर्चा की गयी. पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश कुमार महतो ने की. संचालन जेएलकेएम नेता अशोक भारती ने किया. मौके पर जिला सचिव प्रेमलाल कुमार महतो, जिला कमेटी सदस्य संदीप यादव, विक्रम यादव,धुपाल प्रसाद, सचिव रितेश कुमार, जिला प्रवक्ता बिजली महतो, नगर सचिव राजेश रौशन, हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर खरवार, सदर प्रखंड महामंत्री संतोष कुमार साव समेत कई उपस्थित थे.
झारखंड क्रांतिकारी छात्र मोर्चा का गठन करने का निर्णय
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक
