तालाबों के जीर्ण��द्धार में बरती जा रही अनियमितता

इटखोरी में पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, जिसमें मापदंडों की अनदेखी की जा रही है. दो दिन पहले इटखोरी के टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स व मां भद्रकाली मंदिर के पीछे स्थित तालाब का जीर्णोद्धार हुआ था.

इटखोरी. इटखोरी में पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, जिसमें मापदंडों की अनदेखी की जा रही है. दो दिन पहले इटखोरी के टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स व मां भद्रकाली मंदिर के पीछे स्थित तालाब का जीर्णोद्धार हुआ था. उक्त तालाब में पानी भरा हुआ है. जीर्णोद्धार के नाम पर खानापूर्ति की गयी है. तालाब के किनारे के हिस्से की मिट्टी की खुदाई कर उसे कार्यरूप दिया गया है. दोनों तालाब का जीर्णोद्धार कार्य विधायक किशुन कुमार दास द्वारा अनुशंसित है, जिसकी प्राक्कलित राशि दो लाख दस हजार रुपये हैं. यह कार्य एनआरइपी द्वारा कराया जा रहा है. इसका अभिकर्ता विभाग के जूनियर इंजीनियर मनोज कुमार हैं. जेइ ने कहा कि जिन लोगों के माध्यम से काम किया जा रहा है, उन्हें पानी निकाल कर काम करने को कहा गया है. बिना पानी निकासी किये काम कराना अनुचित है. मापी के अनुसार ही भुगतना किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >