सीओ ने घोरीघाट बाजार में अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

सीओ विकास कुमार टुडू ने शनिवार को घोरीघाट (सिलदाहा) बाजार का निरीक्षण किया.

प्रतापपुर. सीओ विकास कुमार टुडू ने शनिवार को घोरीघाट (सिलदाहा) बाजार का निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर बाजार लगाने वालो को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई करने की बात कही. बताया कि सड़क पर दुकान लगाने से वाहन व राहगीरो को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. बता दे कि घोरीघाट बाजार में दुकानदार सड़क अतिक्रमण कर दुकान का संचालन करते है, जिससे सड़क संकीर्ण हो जाता है. सड़क से आने जाने वाले लोगो को जाम का सामना करना पड़ता है. दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. मौके पर अंचल निरीक्षक नारायण राम, घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की, मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार, जावेद खान, विक्की गुप्ता, रंजन पासवान, अजमेरी खान, आयुब खान व पुलिस बल के जवान उपस्थित थे. कबड्डी चैंपियनशिप में बालक व बालिका टीम ने किया बेहतर प्रदर्शन चतरा. 13वां झारखंड राज्य सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में जिले के बालक व बालिका टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. बालक टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर तीसरा स्थान प्राप्त किया. ट्रॉफी के साथ चतरा लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. खिलाड़ियों को मिठाई खिला कर बधाई दी गयी. खिलाड़ियों के साथ गये कोच निर्भय कुमार ने कहा कि चैंपियनशिप एमजीएम हाईयर सेकेंडरी स्कूल बोकारो में 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित किया गया. जिसमें कई खिलाड़ियों ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है. उन्होंने जिला प्रशासन से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की मांग की. मौके पर मैनेजर गौतम कुमार, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष बैजनाथ यदुवंशी, सुनील कुमार, रौशन पांडेय, मनोज सिंह, आदित्य कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >