विधायक ने किया पूर्वांचल कंप्यूटर शिक्षण सेवा संस्थान का उदघाटन

शहर के धंगरटोली मुहल्ला स्थित लोएल कोचिंग सेंटर में रविवार को पूर्वांचल कंप्यूटर शिक्षण संस्थान का उदघाटन विधायक जर्नादन पासवान ने किया.

चतरा. शहर के धंगरटोली मुहल्ला स्थित लोएल कोचिंग सेंटर में रविवार को पूर्वांचल कंप्यूटर शिक्षण संस्थान का उदघाटन विधायक जर्नादन पासवान ने किया. इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इस संस्थान में युवक-युवतियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस मौके पर विधायक ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर की जानकारी बहुत जरूरी है. स्किल डेवलेपमेंट, समय प्रबंधन व शिक्षा के प्रति लगाव पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि लड़कियो को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि आगे चलकर वह पूरे परिवार को शिक्षित कर सकें. संस्थान के डायरेक्टर जीनत परवीन ने कहा कि यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद सर्टिफिकेट व प्लेसमेंट दिया जायेगा. मौके पर शिक्षक इकबाल कासिम, रजाउल्लाह, शिक्षिका शम्मा परवीन, रवि कुमार, ऐनामुल हक उर्फ गुडून, मो नेसार, प्रेमचंद साहू, रामचंद्र साव, उत्तम राम, मनोज प्रधान, गुडू सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे. काली मंदिर में विशेष महाआरती 30 को 28 सीएच – काली मंदिर. चतरा. शहर के अव्वल मुहल्ला स्थित काली मंदिर में हर रोज शाम में महाआरती में भीड़ उमड़ रही है. यहां अष्टमी को विशेष महाआरती का आयोजन जायेगा. जिसमें बनारस से आने वाले आचार्य के द्वारा महाआरती करायी जायेगी. मंदिर समिति के सदस्य रोहित रस्तोगी उर्फ मंटू ने बताया कि आचार्य के द्वारा कराये जाने वाले महाआरती की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >