तेज बारिश व आंधी से गुल रही इटखोरी में बिजली

प्रखंड में शुक्रवार की रात तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई. भारी बारिश से कई घरों में पानी घुस गया. जेपी नगर में एक विशाल पेड़ गिर गया.

इटखोरी. प्रखंड में शुक्रवार की रात तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई. भारी बारिश से कई घरों में पानी घुस गया. जेपी नगर में एक विशाल पेड़ गिर गया. वहीं पूरे प्रखंड में बिजली गुल रही. लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा. शनिवार की सुबह सात बजे बिजली बहाल हुई. जानकारी के अनुसार तेज हवा व बारिश के कारण सभी फीडरों में फॉल्ट आने से यह स्थिति हुई. प्रखंड में शनिवार को भी दिन भर बादल छाये रहे. बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >