आंधी-तूफान से हंटरगंज में भारी नुकसान

पेड़ व बिजली पोल गिरे, 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

: पेड़ व बिजली पोल गिरे, 20 घंटे से बिजली ठप हंटरगंज. प्रखंड में सोमवार की शाम आये आंधी-तूफान और मूसलधार बारिश ने खूब तबाही मचायी. हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग पर डुमरी कॉलेज के समीप आधा दर्जन पेड़ गिर जाने से करीब तीन से चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. आंधी के दौरान बिजली के कई पोल भी गिर गये, जिससे पूरे प्रखंड में समाचार लिखे जाने तक करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. तेज हवा और बारिश के कारण कई घरों के करकट उखड़ गये. पोल गिरने से खुंटीकेवाल खुर्द गांव निवासी मुमताज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. डुमरी गांव के पिंटू सिंह के घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है, जहां घर का करकट उजड़ गया. वहीं ऊचला गांव निवासी मो. जुगनू के मुर्गी फार्म का करकट गिरने से कई मुर्गियों की दबकर मौत हो गयी. शिवनाथ सिंह के घर की बाउंड्री पर महुआ का पेड़ गिरने से दीवार ढह गयी. इसके अलावा भी कई घरों को नुकसान होने की सूचना है. प्रभावित परिवार करें आवेदन : सीओ अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान और बारिश से जिन लोगों को नुकसान हुआ है, वे अंचल कार्यालय में आवेदन दें. उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद कर्मचारियों को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जायेगा और आपदा विभाग के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >