डीसी व एसपी ने ब्रीफिंग कर दुर्गा पूजा को लेकर दिये दिशा निर्देश, कहा

डीएमएफटी भवन में रविवार को दुर्गा पूजा शांति व सौहार्द्रपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने ब्रीफिंग की

असामाजित तत्वों पर कड़ी नजर रखें

28 सीएच 15- ब्रीफिंग करते डीसी, एसपी व अन्य 16- उपस्थित पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी

चतरा. डीएमएफटी भवन में रविवार को दुर्गा पूजा शांति व सौहार्द्रपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने ब्रीफिंग की. जिसमें प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने विधि व्यवस्था बनाये रखने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त चौकसी, यातायात प्रबंधन, अग्निशमन व आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को अनुमंडल व थाना क्षेत्र में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जायेगी. संवेदन व अतिसंवेदनशील क्षेत्रो में विशेष निगरानी रखी जायेगी. साथ ही असामाजिक तत्वो पर कड़ी नजर रखने व किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की तैयारी की जानकारी दी. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत समुचित व्यवस्था करने की बात कही. मौके पर एसी अरविंद कुमार, चतरा एसडीओ जहुर आलम, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >