दामाद ने चोर कह कर सास व सालों को पिटवाया

बेटी से मारपीट की शिकायत पर उसके ससुराल पहुंची थी महिला

हंटरगंज. प्रखंड के बिशनपुर गांव में रविवार की शाम एक अजीबो गरीब घटना हुई. जहां एक दामाद ने चोरों का अफवाह फैला कर गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया और अपनी सास व सालों की पिटाई करा दी. मारपीट में घायल सास बसरिया गांव निवासी रीता देवी ने सोमवार को थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने आवेदन में कहा कि उनकी बेटी सुमंती देवी ने फोन कर जानकारी दी कि उसका पति उपेंद्र यादव उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है. जानकारी मिलने के बाद अपने दो बेटों के अलावा अन्य रिश्तेदारों के साथ अपनी बेटी के ससुराल बिशनपुर गांव पहुंची. जैसे ही बेटी के घर पर पहुंची, उसका दामाद उसके साथ मारपीट करने लगा और शोर मचाने लगा कि मेरे घर में चोर घुस आया है. सूचना पर गांव के कई लोग पहुंच गये और दामाद के इशारे पर उन लोगों के साथ मार मारपीट करने लगे. किसी तरह सभी जान बचा कर वहां से भागे. आवेदन में महिला ने कहा कि वह अपनी बेटी से मिलने गयी थी, लेकिन दामाद ने मिलने नहीं दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >