चतरा में अलग अलग सड़क दुर्घटना में पत्रकार समेत चार की मौत

सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा रोड में दो अलग-अलग दुर्घटना में एक पत्रकार समेत चार लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना दुंदुआ गांव के पास घटी. जहां एक बाइक पर सवार तीन लोगों को कोल वाहन ने कुचल दिया

सिमरिया. थाना क्षेत्र के बगरा रोड में दो अलग-अलग दुर्घटना में एक पत्रकार समेत चार लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना दुंदुआ गांव के पास घटी. जहां एक बाइक पर सवार तीन लोगों को कोल वाहन ने कुचल दिया, जिसमे दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक रेफरल अस्पताल में आने के बाद दम तोड़ दिया.

दूसरी घटना सिमरिया चौक से कुछ ही दूरी पर घटी. जहां पत्रकार शशि भूषण सिंह बाइक से सिमरिया चौक से अपने घर से जा रहे थे. इस दौरान कोल वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सभी शवों को कब्जे में कर लिया. पत्रकार की मौत की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी. पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया.

घटना पर सभी लोगों ने दुख व्यक्त किया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्रकार शशि भूषण 24 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे थे. सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे. पत्रकार की मौत पर पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मौके पर अस्पताल में जिप सदस्य प्रकाश सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, विनोद बिहारी पासवान, उपेंद्र सिंह, एकरामुल हक, शुभम सिंह समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >