पत्थलगड्डा में फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर

15 अगस्त से शुरू होनेवाले शहीद जयमंगल पांडेय, शहीद नादिर अली फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर है.

पत्थलगड्डा. 15 अगस्त से शुरू होनेवाले शहीद जयमंगल पांडेय, शहीद नादिर अली फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर है. रविवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान के नेतृत्व में फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया गया. समिति के सदस्यों ने मैदान का जायजा लिया. अध्यक्ष ने कहा कि पांच वर्षो से प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जायेगा. टूर्नामेंट के उदघाटन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी के अलावा प्रदेश के कई लोग शामिल होंगे. मौके पर जेएसआइ घनश्याम कुमार, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव तिलेश्वर राणा, प्रवक्ता लेखराज कुमार, लालन कुमार, गौतम रजक, प्रमोद कुशवाहा, गंदौरी राम दांगी, सुरेश राम, पवन राम,गोपाल राम, भोला कुमार समेत कई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >