थाना में आगजनी मामले में प्राथमिकी

थाना में घुस कर टेबल-कुर्सी तोड़ने व आगजनी करने के मामले में 32 नामजद व 60 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रतापपुर. थाना में घुस कर टेबल-कुर्सी तोड़ने व आगजनी करने के मामले में 32 नामजद व 60 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि बुधवार की शाम में लोग थाना में घुस कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था. थाना कांड संख्या 127/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सरकारी कार्य में बाधा, थाना परिसर में आगजनी, सरकारी संपत्ति की तोड़-फोड़, दस्तावेज का लूटने का प्रयास, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त, पुलिस बल पर जानलेवा समेत कई आरोप लगाये गये. मालूम हो कि बुधवार शाम प्रतापपुर-रामपुर स्थित गणेशी होटल के सामने एक ट्रैक्टर ने बाइक सावर को धक्का मार दिया था, जिसमें कारूडीह गांव निवासी दिनेश यादव (पिता इंदर यादव) की मौत हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने थाना में घुसकर तोड़-फोड़ व आगजनी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >