18 सीएच 11- खुले में फेंका हुआ दवा. गिद्धौर. प्रखंड के रामनवमी मेलाटांड़ स्थित स्थायी पौधशाला के समीप खुले में एक्सपायरी दवा फेंक दी गयी, खुले में एक्सपायरी दवा फेंकने से पर्यावरण प्रदूषित होने का खतरा है. नियमानुसार मेडिकल स्टोर संचालकों को एक्सपायरी दवाइयां खुले में ना फेंक कर जैविक तरीके से नष्ट करना चाहिए. नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुले में दवाइयां फेंक दी गयी है. हालांकि दवा को किसने फेंकी हैं, इसकी जानकारी नहीं हो पायी है. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी सुमित कुमार जायसवाल ने कहा कि यह दवा विभाग का नहीं है, स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्र में दवा एक्सपायरी होने के बाद जिला को वापस कर दिया जाता है. दवा फेंकने वाले मामले की जांच की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
