प्रतापपुर. प्रखंड में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोर बुरी तरह झुलस गया. उसकी पहचान आनंद कुमार (पिता विनोद यादव) के रूप में की गयी, जो थाना क्षेत्र सिंगारो गांव का रहने वाला है. आनंद को आनन-फानन में प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि आनंद खेत में मवेशियों को चरा रहा था. इसी दौरान बारिश होने लगी. बारिश के बीच वज्रपात की हुई घटना में आनंद झुलस गया है. डॉक्टर के अनुसार, आनंद की स्थिति खतरे से बाहर है.
धरना समाप्त कराने के लिए सरकार को पत्र
चतरा. प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित मैदान में दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की प्रतिमा के समक्ष 87 वर्षीय लक्ष्मीकांत शुक्ल का धरना-सत्याग्रह एक मई से जारी है. जिला प्रशासन ने धरना समाप्त कराने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है. रविवार को सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, बद्री प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार प्रजापति और आदिवासी एकता मंच के महेश बांडो ने झारखंड सरकार और जिला प्रशासन को पत्र भेजकर धरना-सत्याग्रह समाप्त कराने की मांग की है.
