छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

हेसापारम रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

चतरा. राजपुर पुलिस ने छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान दिलीप ठाकुर के रूप में की गयी, जो कान्हाचट्टी का रहने वाला है. यह जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर थाना प्रभारी व पुलिस टीम द्वारा हेसापारम रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गयी, जिसमें उसके पास से छह ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित राशि 60 हजार रुपये बतायी जाती है. पुलिस ने केटीवीएस लूना (जेएच 13एफ-4898) व एक मोबाईल फोन जब्त किया है. छापामारी दल में थाना प्रभारी रूपेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप प्रसाद वर्मा व राजपुर थाना के पुलिस शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >