झारखंडओलिंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत

टीम ने संघ के पदाधिकारियों के साथ खेल के विकास को लेकर बैठक की.

चतरा. वाराणसी में चार जनवरी से होने वाले वॉलीबॉल महाकुंभ में शामिल होने जा रहे झारखंड ओलिंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह वॉलीबॉल संघ के मुख्य संरक्षक शेखर बोस अपनी टीम के साथ चतरा पहुंचे. जहां जिला ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वगात किया. श्री बोस के साथ राज्य वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज, अंतरराष्ट्रीय कोच व वर्किंग सेक्रेटरी संजय कुमार शामिल थे. टीम ने संघ के पदाधिकारियों के साथ खेल के विकास को लेकर बैठक की. मौके पर जिला ओलिंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, सचिव राकेश कुमार सिंह, वॉलीबाल संघ के उपाध्यक्ष सह कोच मो शाहबान, वेटलिफ्टिंग संघ के कोषाध्यक्ष निशांत जायसवाल समेत अन्य शामिल थे.

अग्निवीर जवान को किया गया सम्मानित

हंटरगंज. प्रखंड के जबड़ा गांव निवासी राहुल कुमार का चयन भारतीय सेना अग्निवीर में हुआ है. मुखिया रजनी देवी, समाजसेवी चैतु यादव शनिवार को उनके घर पहुंच कर बधाई दी. इसके बाद अग्निवीर ट्रेनिंग के लिए महाराष्ट्र रेजिमेंट रवाना किया गया. मुखिया ने कहा कि युवा देश की सरहदों की रक्षा के लिए आगे बढ़ रहे हैं. मौके पर लोगों ने भारत माता की जय जय हिंद आदि के नारे लगाये. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रवींद्र सिंह, मुसाफिर यादव के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >