आयुष्मान व टीकाकरण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

जाना हाल. उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण,

चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से हाल चाल जाना. साथ ही मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. इसके पूर्व सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभाकक्ष में बैठक की, जिसमें विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बैठक में आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा प्रभारियों को जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा आधारित नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति देते हुए 26 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित कर 30 अप्रैल तक नियुक्त पूर्ण करने का निर्देश दिया. प्रतापपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव व पूर्ण प्रतिरक्षण की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले माह तक सुधार करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने एचपीवी वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने, टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मयूरहंड में दस दिनों का विशेष अभियान चलाने व ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन की प्रगति पर सुधार लाने का निर्देश दिया. एमटीसी को उपलब्ध वाहन का उपयोग कर प्रतापपुर, इटखोरी सदर प्रखंड के एसएमएम व एमएमएम बच्चों को चिह्नित कर उपचार के लिए भर्ती कराने को कहा. फाइलेरिया उन्मूलन के तहत फोकल आइएमडीए अभियान 20 अप्रैल से पांच मई तक संचालित किया जायेगा. 88 गांवों में एक लाख 12 हजार 330 लोगों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सीएस सत्येंद्र कुमार सिन्हा, डीपीओ शिशिर पंडित, डीएस डॉ पंकज कुमार समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >