गिद्धौर प्रखंड में चार दिन ने हाथी मचा रहा है उत्पात

खेतों में फसलों व घर की छत को किया क्षतिग्रस्त

: खेतों में फसलों व घर की छत को किया क्षतिग्रस्त गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय में लगातार चार दिनों से जंगली हाथी आतंक मचा रहा है. पूरा दिन जंगल में रहने के बाद शाम होते ही हाथी गांव के आसपास पहुंच कर फसलों को नष्ट कर रहा है. रविवार की शाम गिद्धौर के राजाटांड़ पहुंच कर केदार ठाकुर के घर की खिड़की को तोड़ दिया. घर में दिव्यांग केदार व उनकी पत्नी थे. पत्नी किसी तरह जान बचा कर वहां से भागी. महिला के पीछे कुछ दूर तक हाथी दौड़ा. इस कारण दिव्यांग केदार की जान बच गयी. इसके बाद खेत में लगी मटर, आलू, केला की फसल को हाथी बर्बाद करने लगा. लोगों ने पटाखे छोड़े और मशाल जला कर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी टस से मस नहीं हुआ. हाथी लगभग दो घंटे खेत में फसल नष्ट करता रहा. वनरक्षी संजय कुमार व ग्रामीणों के सहयोग से मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़ कर भगाया गया. इसके बाद रात करीब 12 बजे हाथी कोशमागढ़ा समीप खेत में पहुंच गया और चंद्रशेखर दांगी के घर के एसबेस्टस शीट को तोड़ दिया. साथ ही खेत में लगे मटर, गन्ना, पपीता, केला को नष्ट कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, हाथी गांव के बरवाद जंगल में ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >