वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

चतरा के राजपुर गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रतापपुर (चतरा). थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. मृतक बच्ची की पहचान राजपुर गांव निवासी रवि कुमार की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम शिवानी अपने घर से बाहर निकली थी.

इसी दौरान सिलदाहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे 407 पिकअप वाहन (बीआर02एम-3367) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन आनन-फानन में उसे चिकित्सक के पास ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है. उक्त पिकअप वाहन रानीगंज निवासी कारू साव का बताया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस वाहन से रात के समय अवैध रूप से लकड़ी ढोने का काम भी किया जाता है. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dinbandhu thakur

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >