स्कूली बच्चों के बीच बांटी गयी शिक्षण सामग्री

पाओ में 53 व चैनपुर में 106 बच्चो के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया.

चतरा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र लोखंडे ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय पाओ व मध्य विद्यालय चैनपुर के बच्चों के बीच नोट बुक, पेन, पेंसिल, रबर, कटर समेत अन्य सामान बांटे. पाओ में 53 व चैनपुर में 106 बच्चो के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया. मौके पर शिक्षिका कुमारी पद्मिनी, शोभा रानी, यूएस राय, कर्मचारी मनोज यादव, अनुज यादव, अघनु उरांव समेत कई शामिल थे.

मारपीट का एक आरोपी जेल भेजा गया

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के पांडेय टोला में पुराने विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इसे लेकर संगीता कुमारी (पति शंभु पांडेय) ने थाना में आवेदन देकर 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट में शामिल चंदन पांडेय (पिता जमुना पांडेय) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

सर्पदंश से बीमार बच्ची की मौत

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के मारंगी गांव की अनिशा कुमारी (12) पिता तिलेश्वर यादव की मौत सर्पदंश से हो गयी. बताया गया कि अनिशा कुमारी दो मार्च की शाम घर के आसपास गेहूं के खेत की तरफ गयी थी. इस दौरान किसी सांप ने उसे डंस लिया. परिजन आनन-फानन में उसे हजारीबाग ले गये, जहां चिकित्सकों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया. चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति में सुधार नहीं होने की बात कही, जिसके बाद परिजन शुक्रवार की शाम उसे घर वापस ला रहे थे. इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >