: चतरा कॉलेज के बीएड संभाग में नशा मुक्ति अभियान चतरा. चतरा कॉलेज के बीएड संभाग में एनएसएस इकाई-एक द्वारा शनिवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं व समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर खतरा है. इससे दूर रहकर ही शिक्षा, संस्कार व सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर बनाया जा सकता है. डॉ हेमंत मिश्रा ने विद्यार्थियों को नशे के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी. साथ ही जागरूकता अभियान समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की. मौके पर प्रो शोभा कुजूर समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व स्वयंसेवक उपस्थित थे.
नशा समाज के लिए गंभीर खतरा : प्राचार्य
चतरा कॉलेज के बीएड संभाग में नशा मुक्ति अभियान
