शहर में चार दिनों से पेयजलापूर्ति ठप

पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.

चतरा. शहर के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. शहर में चार दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी पेयजलापूर्ति पर आश्रित लोगों को हो रही है. त्योहार के सीजन में पानी नहीं मिलने से लोगों को नाराजगी है. शहर में कई चापापल खराब पड़े हैं, तो कई चापानल से पानी निकालने में लोगों को पानी-पानी होना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि कोई 500 मीटर, तो एक किमी, तो कोई दो किमी की दूरी तय कर पानी लाने को विवश हैं. वहीं कई लोग आरओ पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं. पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं हैं. लोगो का कहना है कि हर माह पानी कर जमा करने के बाद भी नियमित रूप से पेयजलापूर्ति नहीं की जाती है. मालूम हो कि फरवरी माह में ही हैरू डैम सूख गया है. शहर में भेड़ीफॉर्म स्थित लक्षणपुर डैम से पेयजलापूर्ति की जा रही है. इस संबंध में पीएचइडी के जेई राकेश पाल ने कहा कि कुछ खराबी आ गयी थी, खराबी को दूर कर लिया गया है. गुरुवार को पेयजलापूर्ति की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >