लेम पंचायत से शुरू हुआ पेयजल समस्या निवारण पखवारा

पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए लगाये जा रहे हैं शिविर

पहल. पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए लगाये जा रहे हैं शिविर चतरा. उपायुक्त रवि आनंद ने शुक्रवार को सदर प्रखंड की लेम पंचायत से पेयजल समस्या निवारण पखवारा का शुभारंभ किया गया. इस दौरान लोगों से सीधा संवाद किया. प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समस्या समाधान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिले में 24 अप्रैल से 11 मई तक सभी पंचायतों में शिविर लगा कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उपायुक्त कड़ी धूप में पैदल चल कर भुईयां टोला पहुंच कर ग्रामीणों से मुलाकात की और समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने काे कहा. उपायुक्त ने कहा कि गर्मी में पेयजल संकट से किसी को भी जूझना नहीं पड़े, इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है. रोस्टर के अनुसार, पहले दिन लेम पंचायत के अलावा जांगी, गिद्धौर, हंटरगंज के जोल्डीहा, गेरूआ, प्रतापपुर के घोड़दौड़, एघारा, कंदा, लावालौंग के रिमी, सिमरिया के जिरूवाखुर्द, जांगी, इटखोरी के कोनी, परसौनी, मयूरहंड के कदगावां कला, कान्हाचट्टी के बैंगोकला, टंडवा के राहम व मिश्रौल में शिविर लगाया गया है. इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक व दो में भी शिविर लगा कर लोगों की समस्याएं सुनी गया. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, बीडीओ हरिनाथ महतो समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >