चतरा. सदर प्रखंड के टीकर शिव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्री श्री 1008 कार्तिक प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को अग्नि मंथन, हवन, वेदी पूजन, महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया. महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यज्ञ में दूर-दूर से लोग परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं. यज्ञाचार्य विनोद पांडेय ने बताया कि यज्ञ से क्षेत्र शुद्ध होता है. देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है. धार्मिक उत्साह बढ़ता है. यज्ञ से बारिश होती है और किसान अच्छी फसल का उत्पादन करते है. जहां यज्ञ होता हैं, वहां देवी-देवताओं का वास होता है. इधर, सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यजमान के रूप में तुलसी महतो, उनकी पत्नी सोहवा देवी, बलदेव राम, उनकी पत्नी अंजु देवी शामिल हो रहे हैं. यज्ञ को सफल बनाने में मुखिया रघुनंदन पासवान, पंसस बबलू पासवान, के अलावा यज्ञ समिति अध्यक्ष शंकर दांगी, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, सचिव आकाश कुमार, कोषाध्यक्ष मन्नु सिंह लगे हुए हैं.
यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ रही हैं भीड़
दूसरे दिन शुक्रवार को अग्नि मंथन, हवन, वेदी पूजन, महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया.
