निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं करें : डीसी

भारतमाला व बाइपास परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

भारतमाला व बाइपास परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त ने की बैठक चतरा. समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग की स्वीकृत व प्रगतिशील योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में भू-अर्जन, भारतमाला परियोजना, वन भूमि अपयोजन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, भू-अर्जन राशि हस्तांतरण समेत अन्य लंबित योजनाओं पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने जिले में संचालित सड़क व बाइपास निर्माण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने की बात कही. उपायुक्त ने भारतमाला परियोजना, एनएच-99 चतरा बाइपास सड़क निर्माण और सिमरिया बाइपास निर्माण कार्य की समीक्षा कर योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर एसी अरविंद कुमार, डीएलओ वैभव कुमार, एसडीओ जहुर आलम, सिमरिया प्रभारी एसडीओ महेश्वरी प्रसाद समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >