शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में विद्यालय के विकास पर चर्चा

प्रखंड के प्लस टू उवि तुलबुल में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया.

कान्हाचट्टी. प्रखंड के प्लस टू उवि तुलबुल में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने की, संचालन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक पासवान ने किया. बैठक में काफी संख्या में अभिभावक व पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. गोष्ठी में शिक्षक, प्रबंधन समिति के लोगों व अभिभावकों के बीच स्कूल प्रबंधन से संबंधित चर्चा की गयी. प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षक के साथ अभिभावक व पंचायत प्रतिनिधियों का विद्यालय के विकास में अहम योगदान है. उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की. मौके पर जयनंदन भारती, पंसस राजेंद्र यादव, पूर्व मुखिया योगेश यादव, शिक्षक असलम अंसारी, प्रसादी ठाकुर, फुलेश्वर सिंह, धनंजय कुमार, हेमराज ठाकुर, अशोक आजाद समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >