पुलिस व माओवादियों के बहकावे में नहीं आये

टीएसपीसी के चतरा-पलामू सीमांत जोनल कमेटी ने आम लोगों से पुलिस व माओवादियों के बहकावे में नहीं आने की बात कही

चतरा. टीएसपीसी के चतरा-पलामू सीमांत जोनल कमेटी ने आम लोगों से पुलिस व माओवादियों के बहकावे में नहीं आने की बात कही. कमेटी के प्रवक्ता विभीषण ने विज्ञप्ति जारी कर यह अपील की है. विज्ञप्ति में कहा है कि माओवादी क्षेत्र में फिर से सक्रिय होकर निर्दोष लोगो के साथ मारपीट कर रही है. साथ ही घरो में ताला लगाकर लोगो को परेशान किया जा रहा है. संगठन ने पुलिस व माओवादी दलालों को सावधान किया है. टीएसपीसी से भगोड़े कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिल कर पोस्ता की खेती, अफीम की तस्करी, चोरी, डकैती, हत्या, दुष्कर्म कर रहे हैं. कहा है कि माओवादियों में 2003 से अब तक पुलिस दलाल व आरसीसी का आरोप लगा कर कई लोगो की गोली मार कर हत्या कर दी है. आगे लोगों को टीएसपीसी के लाल झंडे तले एकजुट होकर माओवादियों के दलालो को सबक सिखाने की अपील की. समागम कर्मचारियों को एकजुट होने का बेहतर कदम : भोगता चतरा. डीएमएफटी भवन में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने झारखंड ऑफिसर, टीचर्स एंड एम्प्लाइस फेडरेशन के द्वारा आयोजित कर्मचारी शक्ति समागम का उदघाटन किया. कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा. पूर्व मंत्री श्री भोगता ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिल कर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि कर्मचारी शक्ति समागम एक ऐसा मंच हैं, जहां कर्मचारी अपनी मांगों, समस्याओं व अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाते हैं. यह कार्यक्रम कर्मचारी संगठन को मजबूत करने, एकजुटता बढ़ाने का बेहतर कदम है. कार्यक्रम में मुख्य सलाहकार सुनील कुमार, प्रांतीय प्रवक्ता शिल्प सुहासिनी, प्लस टू शिक्षक संघ अध्यक्ष अनुप कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र राम के अलावा सुनील कुमार, कुमार चंदन, रमेश कुमार, पुरूषोत्तम कुमार, आशीष कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >