डीसी से योजनाओं की जांच कर कार्रवाई की मांग

जदयू जिलाध्यक्ष राम आशीष कुमार ने उपायुक्त कीर्तिश्री जी को आवेदन देकर हंटरगंज प्रखंड के कई पंचायतों में योजनाओं में अनियमिता बरतने की शिकायत की है.

चतरा. जदयू जिलाध्यक्ष राम आशीष कुमार ने उपायुक्त कीर्तिश्री जी को आवेदन देकर हंटरगंज प्रखंड के कई पंचायतों में योजनाओं में अनियमिता बरतने की शिकायत की है. बताया कि लेंजवा, पांडेयपुरा, डाहा, गोसाईडीह, चकला समेत अन्य प्रखंडों में बीडीओ व मुखिया मिलकर योजनाओं में गड़बड़ी कर सरकारी राशि का बंदरबांट कर रहे हैं. अबुआ आवास वितरण में गड़बड़ी की गयी है. पैसा के बल पर अयोग्य लोगों को अबुआ आवास का लाभ दे दिया गया है. पंचायतों में कई योजनायें बिना निर्माण के ही राशि की निकासी कर ली गयी है. जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >