सिमरिया डिग्री कॉलेज को रैगिंग मुक्त करने का निर्णय

सभा में एंटी रैगिंग सेल के संयोजन अमिताभ कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

सिमरिया. सिमरिया डिग्री कॉलेज में सोमवार को एंटी रैगिंग सेल के तत्वावधान में छात्र सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य मिथिलेश कुमार ने की. सभा में एंटी रैगिंग सेल के संयोजन अमिताभ कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे. सभा में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कॉलेज में किसी भी विद्यार्थी से रैंगिग की गयी, तो उस पर कार्रवाई करते हुए दंडित किया जायेगा. कहा गया कि किसी भी विद्यार्थी से रैगिंग ना करें और पढ़ाई पर विशेष रूप से ध्यान दें. सभा में कॉलेज को रैगिंग मुक्त करने का निर्णय लिया गया. मौके पर चंदन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, एनएसएस हेड सूचित कुमार सिंह सहित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >