पत्थलगड्डा. संत शिरोमणि रैदास की 649 वीं जयंती मनाने को लेकर दुम्बी गांव के आंबेडकर मुहल्ला में शनिवार को बैठक बुलायी गयी. आंबेडकर युवा मंडल दुम्बी के बैनर तले आयोजित इस बैठक में कई लोग शामिल हुए. एक फरवरी को संत रैदास जयंती धूम धाम से मनाने की बात कही गयी. अध्यक्षता दशरथ दास ने की. संचालन स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र दास ने किया. मौके पर दिलीप दास, प्रवीण मेहरा, रोहित दास, आजाद कुमार, शत्रुघ्न दास, सुरेश राम, अंकित दास, आशीष दास, अरबिंद राम, पंकज राम, अभिषेक कुमार समेत कई उपस्थित थे.
संत शिरोमणि रैदास जयंती पर शोभा यात्रा
सिमरिया. बेलगड्डा गांव में शनिवार संत शिरोमणि रैदास की 649 वी जयंती मनाने को लेकर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. आंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से निकाली गयी इस शोभायात्रा में 301 महिला-पुरुष बच्चे शामिल हुए. शोभायात्रा में शामिल लोग बेलगड्डा, आराआतु, इचाक कला व दुंदुआ गांव का भ्रमण किया. रात्रि में व्यास राजमुनी टीम द्वारा भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूजा समिति अध्यक्ष जगदीश राम ने बताया संत शिरोमणि रैदास की जयंती रविवार को समारोह आयोजित कर मनायी जायेगी. शोभायात्रा में रिंकू राम, उपेंद्र राम, विजय राम, पवन राम, पप्पू कुमार, दूधनाथ राम, बुधन राम, राजू राम, केश्वर राम, रामप्रवेश राम, रामेश्वर राम, भानु प्रताप राम, गोपाल राम, उदय राम, संदीप कुमार, आशीष कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार, दिलीप राम, अर्जुन राम, श्रवण कुमार,जानकी राम, रघुनाथ राम, राजन राम, दीपू राम, सुकर राम, अजय कुमार समेत कई लोग शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.