जिला परिषद के पुत्र पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

वहीं उनके वाहन को नुकसान हुआ है.

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में जिला परिषद के पुत्र राहुल कुमार पर रविवार की संध्या में जानलेवा हमला कर दिया गया, लेकिन वह बाल-बाल बचे. वहीं उनके वाहन को नुकसान हुआ है. उन्होंने हमला करने का आरोप थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के कमलेश कुमार यादव व दो अज्ञात लोगों पर लगाया है. घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी गयी है. राहुल कुमार के अनुसार, हम अपनी गाड़ी से कुछ लोगों के साथ कौरा से राजपुर होते हुए घर आ रहे थे. इसी दौरान राजपुर शिव मंदिर के समीप उक्त लोगों ने हमला कर दिया. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया. पुलिस जांच में जुट गयी है.

वाहन की चपेट मे आने घायल, रेफर

हंटरगंज. कौलेश्वरी मार्ग स्थित जिरामनी नर्सिंग होम के समीप रविवार की देर शाम वाहन की चपेट में आने से खूटी केवाल गांव निवासी जयराम भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. वहां से गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. बताया गया कि वह कोबना बाजार गया था. बाजार से लौटने के क्रम में एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >