डीसी व एसपी ने मंडलकारा का किया निरीक्षण

सुरक्षा, भोजन व स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

सुरक्षा, भोजन व स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी चतरा. उपायुक्त रवि आनंद एवं एसपी अनिमेष नैथानी ने सोमवार सुबह मंडलकारा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश-निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती, साफ-सफाई तथा बंदियों के रख-रखाव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में जेल में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गयी. उपायुक्त ने सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से नियमित पेट्रोलिंग, मुलाकातियों की सघन जांच और रजिस्टर संधारण को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया. उपायुक्त ने सभी वार्डों में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश और वेंटिलेशन, पेयजल तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था की भी जानकारी ली. स्वास्थ्य सेवाओं के तहत नियमित चिकित्सीय जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और आपात स्थिति से निबटने की तैयारियों का भी आकलन किया गया. मौके पर एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहुर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन, सीओ अनिल कुमार, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह समेत कई कारा के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >