प्रतापपुर. परिवहन विभाग के तत्वावधान में शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत साइकिल मार्च का आयोजन किया गया. मार्च को थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, मुखिया वीरेंद्र यादव व कर्मचारी नगीना राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साइकिल मार्च का शुभारंभ हाई स्कूल मैदान से किया गया, जो महावीर चौक, थाना परिसर, प्रखंड कार्यालय होता हुआ बभने मोड़ प्रतापपुर चौक पहुंचा. यहां से पुन: महावीर चौक पर आकर समाप्त हुआ. जागरूकता मार्च में साइकिल के अलावा बाइक से लगभग 70 लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सीट बेल्ट व हेलमेट के अनिवार्य उपयोग को लेकर संदेश देना था. संस्था के सचिव प्रदीप पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम की सफलता में आरती चौरसिया, चंचल कुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा व मनीष यादव शामिल थे.
टंडवा में जिला स्तरीय विश्वकर्मा जयंती समारोह
टंडवा. खधैया बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष डोमन राणा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 31 जनवरी को विश्वकर्मा जयंती समारोह मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित, महिलाओं को सम्मान, शिक्षा के प्रति जागरूकता व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अपने समाज के लोगों को प्रेरित करना होता है. मौके पर प्रदेश महासचिव कीनू राणा, जिला सचिव प्रो जगदीश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप राणा, कोषाध्यक्ष बासुदेव राणा, प्रखंड अध्यक्ष टंडवा रामेश्वर राणा, प्रो सकेंद्र राणा, मुकेश राणा, शंभु राणा, ईश्वरी राणा , जिप सदस्य हरेंद्र राणा, जिप सदस्य रवीना देवी, पंसस वीणा देवी , बिहारी राणा ,राजू राणा , मोहन राणा, विकास शर्मा, कन्हैया राणा, वीणा कुमारी, देवनाथ महतो समेत कई अन्य उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.