Crime News: चतरा में नवविवाहिता ने लगायी फांसी, पति अरेस्ट, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Crime News: चतरा में नवविवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पति सहित ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है.

Crime News: चतरा, तसलीम-झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के छठ तालाब की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मृतका मधुलता कुमारी के पति राजेश दत्त शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी. आखिरकार उन्होंने उसकी जान ले ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.

किसी बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद


पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इससे गुस्साई महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके साथ ही शव को फंदे से नीचे उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

दहेज हत्या का मामला दर्ज


मृतका के मायकेवाले हजारीबाग जिले के झरपो गांव निवासी ने सदर थाने में आवेदन देकर पति सहित सास, ससुर और अन्य पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. 16 जुलाई 2024 को मधुलता की शादी राजेश से हुई थी. कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चला. इसके बाद दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया. घटना से मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मृतका का पति गिरफ्तार-थाना प्रभारी

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने इस संबंध में कहा कि मायकेवालों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : अजातशत्रु के बेटे उदयिन ने की थी पटालिपुत्र की स्थापना, लेकिन अन्य शासक निकले नाकाबिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >