छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक हिरासत में

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

: ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बसरिया में कक्षा आठवीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ का आरोप विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक सूर्यदेव यादव पर लगा है. जानकारी के अनुसार, घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बतायी. इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे. इसी दौरान आरोपी शिक्षक वहां से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना ले गये. वहां उससे पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को जेल भेजा जायेगा. बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक सूर्यदेव यादव पैनीकला गांव का रहने वाला है. वह पिछले चार वर्षों से अनुबंध पर विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक के रूप में कार्यरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >