निर्धारित जमीन से बाहर क्रशर संचालित करने की शिकायत

गोपेरा टोला के गणेश महतो ने पत्थर माइंस संचालक की ओर से उसकी निजी जमीन पर क्रशर का संचालन करने की शिकायत राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण को पत्र भेजकर किया है.

चतरा. सिमरिया प्रखंड स्थित सिकरी गांव के गोपेरा टोला के गणेश महतो ने पत्थर माइंस संचालक की ओर से उसकी निजी जमीन पर क्रशर का संचालन करने की शिकायत राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण को पत्र भेजकर किया है. पत्र में कहा है कि 25 मई 2016 को सादा ठेकानामा मेसर्स जय माता दी स्टोन वर्क्स प्रोपराइटर व पार्टनर सुधीर कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह को क्रशर चलाने के लिए दिया था. दोनों निर्धारित जमीन से अधिक पर क्रशर संचालन कर रहे हैं. मना करने पर मारपीट की जाती है. उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं क्रशर संचालक सुधीर सिंह के अनुसार गणेश महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो की ओर से क्रशर संचालन में बाधा पहुंचाया जाता है. जबकि लीज पर दी गयी जमीन पर ही माइंस व क्रशर का संचालन हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >