मॉर्निंग वॉक के दौरान हाईवा ने ली जान, अब मृतक के परिवार को मिले 5 लाख रुपये

मयूरहंड के गनेशपुर निवासी स्व. सहदेव राणा के परिजनों को एनटीपीसी की ओर से पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.

मयूरहंड. इटखोरी स्थित भद्रकाली महाविद्यालय के समीप मॉर्निंग वॉक के दौरान फ्लाई ऐश लदे हाईवा की चपेट में आने से जान गंवाने वाले मयूरहंड थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी स्व. सहदेव राणा के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी. जेएमएम नेता मनोज कुमार चंद्रा ने शनिवार की देर रात मृतक के परिजनों को यह राशि सौंपी.

एनटीपीसी ने सहयोग के रूप में दी राशि

बताया गया कि जेएमएम नेता मनोज कुमार चंद्रा की मांग पर एनटीपीसी की ओर से सहयोग के रूप में पांच लाख रुपये की राशि उपलब्ध करायी गयी. राशि मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. मौके पर स्थानीय लोग और मृतक के परिजन मौजूद थे.

13 अगस्त को हुआ था दर्दनाक हादसा

मालूम हो कि 13 अगस्त की सुबह सहदेव राणा मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान भद्रकाली महाविद्यालय के समीप फ्लाई ऐश लदे एक अज्ञात हाईवा वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे और उनकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद से ही परिजनों में शोक का माहौल था.

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जतायी थी. वहीं, आर्थिक सहायता मिलने से मृतक के परिवार को तत्काल राहत मिली है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >