दुर्गा पूजा समिति की बैठक, जयप्रकाश बने अध्यक्ष

प्रखंड मुख्यालय स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई.

सिमरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें पूजा के सफल संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, सचिव मनोरंजन महाजन, कोषाध्यक्ष रामगुलाब राम, उपाध्यक्ष करम साव, सुधीर सिंह को बनाया गया. बैठक में शांति व सौहार्द वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने व आकर्षक पूजा पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर मृत्युंजय सिंह, प्रदुमन साव, दयानिधि सिंह, संदीप साहू, रमन कुमार साहू, दशरथ राम, अरुण सिंह, सुबोध सिंह, रमेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >