कोयला लदी पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

कोयला लदी पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

चतरा : सदर पुलिस ने रविवार को मुख्य डाकघर के पास से अवैध तरीके से कोयला ले जा रही पिकअप वैन(बीआर 02 के-1231 ) को जब्त किया. पिकअप वैन पर दस क्विंटल कोयला लदा था.

मौके पर से पुलिस ने पिकअप वैन के चालक हंटरगंज डटमी गांव निवासी कमलेश यादव व बिहार के गया हादे तिलैया गांव निवासी अनुज कमार को गिरफ्तार किया.

पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया. थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि पिकअप वैन कोयला लेकर हजारीबाग से बिहार की ओर जा रही थी.

Post By : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >