प्रतापपुर. जोगीडीह पंचायत के गिद्धा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गये. दोनों ओर से थाना में आवेदन देकर 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रथम पक्ष के सुरजी देवी (पति मुन्नी पासवान) ने विनोद साव, विजय साव, महेंद्र साव, पिंटू साव, कौशल्या देवी, बबीता देवी, चिंपी देवी, मनोज साव, बबीता देवी व दूसरे पक्ष की कौशल्या देवी ने मुन्नी पासवान, नीरा देवी, सुरजी देवी व नीरा देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कह कि दोनों ओर से प्राप्त आवेदनों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है.
दो पक्षों में मारपीट, अलग-अलग मामला दर्ज
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई
