खेलकूद में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

विजयी प्रतिभागियों को मॉडल कॉपी व पेंसिल देकर पुरस्कृत किया गया.

चतरा. शांतिकृत निश्चय सेवा फाउंडेशन की ओर से रविवार को संघरी मैदान, जलेद, बांझी टांड़ व लस्करी गांव के पांच से 15 वर्ष के बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मॉडल कॉपी व पेंसिल देकर पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर 100 गरीब परिवारों के बीच चावल, दाल, बिस्किट, मैगी का वितरण किया गया. फाउंडेशन के निदेशक सह अध्यक्ष बजरंग कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इस अवसर पर सचिव मनीष कुमार, संयुक्त सचिव मोहित कुमार, सक्रिय सदस्य मो मुबारक, बैजनाथ पासवान, शोभा कुमारी, शिवम, प्रिंस, मनोज समेत कई उपस्थित थे.

बारिश व ओला से फसलों को नुकसान

इटखोरी. प्रखंड में शनिवार देर शाम तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिसके दौरान ओले भी गिरे. इससे खेतों में लगी फसलें काफी प्रभावित हुईं. कद्दू, भिंडी, बोदी, बैंगन और अन्य हरी सब्जियों को विशेष नुकसान हुआ और खेतों में पानी भर गया. किसान सकलदेव महतो ने बताया कि कभी कोहरा, तो कभी ओला या अन्य अप्रत्याशित मौसम की वजह से फसलें बर्बाद हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाने से किसानों की परेशानियां बढ़ जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >