मामला सुलझाने के लिए उपप्रमुख पर पैसा लेने का आरोप

प्रखंड के उपप्रमुख महमूद खान पर प्रेम प्रसंग के मामले में पैसा लेने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज किया गया है.

लावालौंग. प्रखंड के उपप्रमुख महमूद खान पर प्रेम प्रसंग के मामले में पैसा लेने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज किया गया है. नाबालिग लड़की के पिता ने यह मामला दर्ज कराया है. आवेदन के अनुसार 12 अगस्त को सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा गांव निवासी प्रमोद साव का पुत्र रवि कुमार उनके घर आकर पुत्री से बात कर रहा था. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. दूसरे दिन पूछताछ की जा रही थी. इस दौरान उपप्रमुख पहुंचे और लड़के के पिता को फोन कर 1.21 लाख रुपये लाने को कहा. वहीं उपप्रमुख के सहयोगियों ने पुत्री, पत्नी व अन्य के साथ मारपीट भी की. लड़के का पिता पहुंचा, तो उससे उपप्रमुख ने राशि ले ली. पीड़ित परिवार ने मामले की जांच कर उपप्रमुख व मारपीट करनेवालों पर कार्रवाई करने की मांग की. इधर, उपप्रमुख ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. थाना प्रभारी से मामले की जांच करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >