Chatra Flood: टंडवा की गेरुआ नदी में अचानक आई बाढ़, पुल पार करते वक्त तीन युवक फंसे

चतरा जिले के टंडवा में गेरुआ नदी में अचानक आई बाढ़ ने तीन युवकों की जान खतरे में डाल दी. जब वे मोटरसाइकिल से नदी पार कर रहे थे, तब पानी का बहाव तेज हो गया और वे बीच धारा में फंस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

टंडवा से वरुण सिंह की रिपोर्ट

Chatra Flood: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित गेरुआ नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण तीन युवक बीच धारा में फंस गए. घटना उस समय हुई, जब वे मोटरसाइकिल से नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और तीनों युवक नदी के बीच फंस गए. सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और टंडवा पुलिस के जवानों ने संयुक्त प्रयास कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

दो मोटरसाइकिल पर तीन युवक थे सवार

जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर एक युवक अकेला था. तीनों पानी आने के बाद भी पुल पार कर रहे थे. इसी बीच नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और तेज धारा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

एक युवक अस्पताल में भर्ती, दो सुरक्षित

रेस्क्यू के दौरान तेज बहाव में बह रहे एक युवक को टंडवा पुलिस के जवानों ने सुरक्षित निकालकर तुरंत टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. वहीं, बाकी दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.

नदी में बह गई मोटरसाइकिल

हालांकि, राहत अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल को नहीं बचाया जा सका. तेज बहाव में बाइक नदी में बह गई. घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ में रांची के रामप्रसाद भी लापता, परिजन परेशान

पुलिस की अपील

टंडवा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनाई नदियों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं. पुलिस का कहना है कि अचानक जलस्तर बढ़ने से ऐसी घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं. प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और बरसात के मौसम में नदी पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के थानों में अभी तक क्यों नहीं लगाए गए CCTV कैमरे? नाराज हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >